उर्दू शायरी · ग़ज़ल

udas rahna bhi ek kala hai udas rahiye

उदास रहना भी एक कला है उदास रहिए

اداس رہنا بھی ایک کلا ہے اداس رہیے

शायर: Balmohan panday5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

उदास रहना भी एक कला है उदास रहिए
किसी किसी को ये फ़न मिला है उदास रहिए

कहा था हम ने नहीं सुनेगा ख़ुशी की मन्नत
नहीं सुनेगा ख़ुदा ख़ुदा है उदास रहिए

हमारे होते भी मसअलों की तलाश क्यों है
हमारा होना ही मसअला है उदास रहिए

लिखा है उस ने मुझे भुला कर ख़ुशी से रहना
वो शख़्स कहना ये चाहता है उदास रहिए

खिलाए रखिए हर एक रुत में गुल-ए-उदासी
फ़िराक़ क्या है विसाल क्या है उदास रहिए