उर्दू शायरी · ग़ज़ल

tumhaare baad tumhaara KHayal aaya hai

तुम्हारे बाद तुम्हारा ख़याल आया है

تمہارے بعد تمہارا خیال آیا ہے

शायर: Ehsaan Sabz3 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

तुम्हारे बाद तुम्हारा ख़याल आया है
मैं ला-जवाब हूँ कैसा सवाल आया है

तुम्हारा साथ था मैं था उरूज पर अपने
बस इस के बाद ही मुझ पर ज़वाल आया है

तुम्हारे ज़िक्र से पहले ख़याल रस्मी थे
और इस के बाद जो आया कमाल आया है