उर्दू शायरी · ग़ज़ल

muskurana chhoD den

मुस्कुराना छोड़ दें

مسکرانا چھوڑ دیں

शायर: Ehsaan Sabz11 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

मुस्कुराना छोड़ दें
दिल लगाना छोड़ दें

जाम सिगरेट सैर और
गुनगुनाना छोड़ दें

छोड़ दें माज़ी मिरा
जी जलाना छोड़ दें

जाने दें जान-ए-जहाँ
जान-ए-जानाँ छोड़ दें

अब नहीं मानेंगे वो
अब मनाना छोड़ दें

क्या ज़माना आ गया
क्या ज़माना छोड़ दें

ख़ैर चहते हैं अगर
सच बताना छोड़ दें

हो चुका जब सब ही तय
फिर दुआ ना छोड़ दें

आइने में देख कर
मुँह छुपाना छोड़ दें

तुझ पे बाक़ी ज़िंदगी
ऐ ख़ुदा न छोड़ दें

शायरी के शौक़ में
क्या कमाना छोड़ दें