उर्दू शायरी · ग़ज़ल

tere pichhe hogi duniya pagal ban

तेरे पीछे होगी दुनिया पागल बन

تیرے پیچھے ہوگی دنیا پاگل بن

शायर: Varun Anand4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

तेरे पीछे होगी दुनिया पागल बन
क्या बोला मैं ने कुछ समझा पागल बन

आधा दाना आधा पागल नईं नईं नईं
उस को पाना है तो पूरा पागल बन

देखें तुझ को लोग तो पागल हो जाएँ
इतना उम्दा इतना आ'ला पागल बन

लोगों से डर लगता है तो घर में बैठ
जिगरा है तो मेरे जैसा पागल बन