उर्दू शायरी · ग़ज़ल

taj dil se nikal de duniya

'ताज' दिल से निकाल दे दुनिया

تاجؔ دل سے نکال دے دنیا

शायर: Taj Muhammad Siddiqui5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

'ताज' दिल से निकाल दे दुनिया
दोस्त कचरे में डाल दे दुनिया

है दु'आ आप को वो मिल जाए
आप की जो सँभाल दे दुनिया

तेरी सूरत व तेरी सीरत का
है अगर दम मिसाल दे दुनिया

दोस्त ऐसे भी हैं सवाल जिन्हें
यार बस हँस के टाल दे दुनिया

पैरवी मैं भी कुछ करूँ शायद
कुछ नया गर ख़याल दे दुनिया