उर्दू शायरी · ग़ज़ल

sitaron ki ginti hai hum jaante hain

सितारों की गिनती है हम जानते हैं

ستاروں کی گنتی ہے ہم جانتے ہیں

शायर: Aamir Azher7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

सितारों की गिनती है हम जानते हैं
अभी रात बाक़ी है हम जानते हैं

ये शोहरत मजाज़ी है हम जानते हैं
कि है भी नहीं भी है हम जानते हैं

बहुत सारी अच्छी सी ख़ुश-फ़हमियों की
जो क़ीमत अदा की है हम जानते हैं

गुलिस्ताँ नज़ारे दरख़्त इक मुहर्रम
जो दिल पे गुज़रती है हम जानते हैं

ये ज़ुल्फ़-ए-ख़याल-ए-ख़ता है न खोलो
ये खुल कर जो करती है हम जानते हैं

ये ज़ात-ए-ख़ुदा है ये दिखती है देखो
मगर किस ने देखी है हम जानते हैं

ब-यक-वक़्त ज़ब्त-ओ-हवस कर के 'आमिर'
तबीअ'त जो बिगड़ी है हम जानते हैं