उर्दू शायरी · ग़ज़ल

baat kis kis se ho gai meri

बात किस किस से हो गई मेरी

بات کس کس سے ہو گئی میری

शायर: Aamir Azher6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

बात किस किस से हो गई मेरी
तू जो पलकें भिगो गई मेरी

जब से अपना 'इलाज करवाया
शा'इरी ख़त्म हो गई मेरी

कौन सी बात पर गिरा आँसू
कौन सी चीज़ खो गई मेरी

अब न ख़्वाबों का तज़्किरा करना
नींद बर्बाद हो गई मेरी

ख़्वाब जितने थे सारे भूल गया
जब से फ़ेहरिस्त खो गई मेरी

जागता क्यों हूँ रात भर 'आमिर'
अब तो क़िस्मत भी सो गई मेरी