उर्दू शायरी · ग़ज़ल

shoala-e-dil bujha ke dekh liya

शो'ला-ए-दिल बुझा के देख लिया

شعلۂ دل بجھا کے دیکھ لیا

शायर: Parveen Fana Syed5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

शो'ला-ए-दिल बुझा के देख लिया
आरज़ू को मिटा के देख लिया

अपने हाथों जिसे सँवारा था
वो चमन भी लुटा के देख लिया

दिल का जो ज़ख़्म था चराग़ बना
आँसुओं को छुपा के देख लिया

चारागर तेरे इम्तिहाँ के लिए
ज़ख़्म पर ज़ख़्म खा के देख लिया

मुस्कुराए तो साथ थी दुनिया
अश्क तन्हा बहा के देख लिया