उर्दू शायरी · ग़ज़ल

shadman shad-kaam dil to nahin

शादमाँ शाद-काम दिल तो नहीं

شادماں شاد کام دل تو نہیں

शायर: Ikram Arfi5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

शादमाँ शाद-काम दिल तो नहीं
आप से हम-कलाम दिल तो नहीं

तेरी आँखों का नाम आँखें हैं
तेरी आँखों का नाम दिल तो नहीं

इक धमा-चौकड़ी है सीने में
ये कहीं बे-लगाम दिल तो नहीं

ज़िंदगी और दिल बराबर हैं
ज़िंदगी का ग़ुलाम दिल तो नहीं

दिल कोई और चीज़ है 'इकराम'
सिर्फ़ दिल ही का नाम दिल तो नहीं