उर्दू शायरी · ग़ज़ल

hosh aane ke baad dudh piya

होश आने के बा'द दूध पिया

ہوش آنے کے بعد دودھ پیا

शायर: Ikram Arfi6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

होश आने के बा'द दूध पिया
इक ज़माने के बा'द दूध पिया

पहले उस को मना के ले आया
सेब खाने के बा'द दूध पिया

सारी ताक़त गुदाज़ लोगों पर
आज़माने के बा'द दूध पिया

इक हुजूम-ए-बला से अपना आप
खींच लाने के बा'द दूध पिया

मुस्कुराने से पहले ग़म खाया
मुस्कुराने के बा'द दूध पिया

काली आँखों के रंग में 'इकराम'
रंग जाने के बा'द दूध पिया