उर्दू शायरी · ग़ज़ल

rahzan hun ki rahnuma hun main

राहज़न हूँ कि रहनुमा हूँ मैं

راہزن ہوں کہ رہنما ہوں میں

शायर: Yaqoob Parwaz6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

राहज़न हूँ कि रहनुमा हूँ मैं
कौन जाने कि अस्ल क्या हूँ मैं

वो जो इबरत का इक निशाँ ठहरे
बाग़ वालों को जानता हूँ मैं

मुझ से ख़ल्क़-ए-ख़ुदा लरज़ती है
किस नौइयत का पारसा हूँ मैं

सादगी को भी जिस पे रश्क आए
इस तकल्लुफ़ की इंतिहा हूँ मैं

किस ने देखा ये देखना मेरा
दिल की आँखों से देखता हूँ मैं

भेड़िये की निगाह है जिन पर
ऐसी भेड़ों को हाँकता हूँ मैं