उर्दू शायरी · ग़ज़ल

rah-e-duniya ke liye baad-e-bahaari le ja

राह-ए-दुनिया के लिए बाद-ए-बहारी ले जा

راہ دنیا کے لئے باد بہاری لے جا

शायर: Lucky farooqi Hasrat5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

राह-ए-दुनिया के लिए बाद-ए-बहारी ले जा
पाँव थक जाएँगे फूलों की सवारी ले जा

मुझ पे चलता नहीं अब तेरी निगाहों का फ़ुसूँ
मेरे आगे से ये जादू की पिटारी ले जा

मुफ़लिसी खा चुकी अश्कों में भिगो कर फ़ाक़े
तख़्त-ए-उम्मीद से वा'दों की तग़ारी ले जा

राह में बर्फ़ के पेड़ों की फ़रावानी है
गर्म कपड़ों के 'एवज़ धूप की आरी ले जा

तुझ को सीना है मिरे ख़्वाब की दुल्हन का लिबास
चाँद का गोटा सितारों की कनारी ले जा