उर्दू शायरी · ग़ज़ल

palkon pe koi KHwab sajaya nahin gaya

पलकों पे कोई ख़्वाब सजाया नहीं गया

پلکوں پہ کوئی خواب سجایا نہیں گیا

शायर: Hafeez Betab6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

पलकों पे कोई ख़्वाब सजाया नहीं गया
वो शख़्स सारी उम्र भुलाया नहीं गया

उस ने भी मेरी बात न मानी कभी कोई
मुझ से भी उस का नाज़ उठाया नहीं गया

अपनी अना का बोझ मैं ढोता रहा मगर
सर उस के संग-ए-दर पे झुकाया नहीं गया

बे-चेहरगी ही अब मिरी पहचान बन गई
चेहरे पे कोई चेहरा लगाया नहीं गया

बदनाम हो न जाए कहीं दोस्ती तिरी
पलकों से अपनी अश्क गिराया नहीं गया

'बेताब' उस के हाल पे अफ़्सोस कीजिए
जिस से ख़ुद अपना दर्द छुपाया नहीं गया