उर्दू शायरी · ग़ज़ल

pahan ke khadi aman ki baaten kiya karenge

पहन के खादी अमन की बातें किया करेंगे

پہن کے کھادی امن کی باتیں کیا کریں گے

शायर: Yasir Tahsin5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

पहन के खादी अमन की बातें किया करेंगे
अभी जो क़ातिल हैं कल मसीहा हुआ करेंगे

ये लोग सारे जो मेरे मरने पे ग़म-ज़दा हैं
अभी जो उठ के मैं बैठ जाऊँ तो क्या करेंगे

वो कह रहे हैं कि ख़ुद को उन के हवाले कर दूँ
तो मेरे बदले पचास क़ैदी रिहा करेंगे

जो तू न होगा तो दिल हवेली सराए होगी
सराए जिस में हसीन चेहरे रुका करेंगे

फ़क़त वफ़ा के तिजारती हैं ये लोग सारे
मिलेगी जब तक वफ़ा तभी तक वफ़ा करेंगे