उर्दू शायरी · ग़ज़ल

mushkil ko usne sab ki aasan kar diya hai

मुश्किल को उस ने सब की आसान कर दिया है

مشکل کو اس نے سب کی آسان کر دیا ہے

शायर: Aadarsh Dubey5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

मुश्किल को उस ने सब की आसान कर दिया है
मौजूदगी का अपनी ए'लान कर दिया है

बैठे हुए हैं पत्थर शीशों का जिस्म पहने
महफ़िल ने तेरी सब को हैरान कर दिया है

इतनी जगह कहाँ थी रख पाएँ सारी दुनिया
कुछ इस लिए भी दिल को वीरान कर दिया है

हैरान हैं हवाएँ मौसम भी है परेशाँ
झोंके को उस ने कैसे तूफ़ान कर दिया है

मैं चाह के भी उस को शायद न भूल पाता
ऐ वक़्त तू ने मुझ पर एहसान कर दिया है