उर्दू शायरी · ग़ज़ल

dekho bhai aisa hai

देखो भाई ऐसा है

دیکھو بھائی ایسا ہے

शायर: Aadarsh Dubey5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

देखो भाई ऐसा है
ये दिल दर्पन जैसा है

मत कहना पत्थर हम को
ये दिल मोम के जैसा है

मेरा लहजा मत पूछो
'मीर'-ओ-'ग़ालिब' जैसा है

ज़ालिम हम से पूछ रहा
दर्द तुम्हारा कैसा है

शोहरत तलवे चाटेगी
पास में जिस के पैसा है