उर्दू शायरी · ग़ज़ल

dil mera ghabraata hai

दिल मेरा घबराता है

دل میرا گھبراتا ہے

शायर: Aadarsh Dubey5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

दिल मेरा घबराता है
जब जब दूर वो जाता है

वो पत्थर बरसाते हैं
कौन उन्हें बहकाता है

दिल में कबूतर उड़ते हैं
जब भी नज़र तू आता है

वो हर दम इग्नोर करे
इतना क्यों तड़पाता है

कह के मुझ को हरजाई
आज तलक पछताता है