उर्दू शायरी · ग़ज़ल

mujhe teri na tujhe meri KHabar jaegi

मुझे तेरी न तुझे मेरी ख़बर जाएगी

مجھے تیری نہ تجھے میری خبر جائے گی

शायर: Zafar Iqbal5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

मुझे तेरी न तुझे मेरी ख़बर जाएगी
'ईद अब के भी दबे पाँव गुज़र जाएगी

पौ फटे आएगा इक यास का झोंका जिस से
पत्ती पत्ती गुल-ए-हसरत की बिखर जाएगी

सुर्ख़ सूरज की लचकती हुई नौख़ेज़ किरन
तेग़ बन कर मिरे पहलू में उतर जाएगी

सोचती आँखो में फिर तेरे तसव्वुर की परी
दिल-ब-दस्त आएगी और ख़ाक-बसर जाएगी

गलियों बाज़ारों में दर आएँगे खिलते चेहरे
पर मिरे दिल की कली दर्द से भर जाएगी