उर्दू शायरी · ग़ज़ल

mujh KHanuman-KHarab se aage ki chiz hai

मुझ ख़ानुमाँ-ख़राब से आगे की चीज़ है

مجھ خانماں خراب سے آگے کی چیز ہے

शायर: Aadarsh Dubey3 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

मुझ ख़ानुमाँ-ख़राब से आगे की चीज़ है
दुनिया किसी अज़ाब से आगे की चीज़ है

उस के लिए सवाल उठाए हुए हैं लोग
वो तो हर इक जवाब से आगे की चीज़ है

उस को पढ़ूँ कि देखूँ बताओ मुझे कि वो
काग़ज़ क़लम किताब से आगे की चीज़ है