उर्दू शायरी · ग़ज़ल

mere samne to mera pyar hoga

मिरे सामने तो मिरा प्यार होगा

مرے سامنے تو مرا پیار ہوگا

शायर: Aadarsh Dubey5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

मिरे सामने तो मिरा प्यार होगा
वो नज़रों से दिल में गिरफ़्तार होगा

वो जिस के लिए मैं ने दुनिया सजाई
वो ज़ालिम ही मेरा ख़तावार होगा

जो मेहनत से अपनी निकालेगा पानी
तो क़दमों में उस के ये संसार होगा

बुज़ुर्गों के नक़्श-ए-क़दम पर चलूँगा
महकता हुआ मेरा किरदार होगा

तू 'आदर्श' अपना बना ले ख़ुदा को
तो दुश्मन भी तेरा तरफ़-दार होगा