उर्दू शायरी · ग़ज़ल

mere kamre ko sahra kar raha hai

मिरे कमरे को सहरा कर रहा है

مرے کمرے کو صحرا کر رہا ہے

शायर: Lucky farooqi Hasrat8 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

मिरे कमरे को सहरा कर रहा है
तुम्हारा ग़म करिश्मा कर रहा है

मिरी आँखों की मस्जिद का मुअज़्ज़िन
तिरे चेहरे पे सज्दा कर रहा है

कई बीमार ऐसे भी हैं जिन को
तुम्हारा ज़िक्र अच्छा कर रहा है

गहन धब्बा नहीं है बद-दुआ' का
ख़ुदा सूरज पे साया कर रहा है

तबीब-ए-ख़ुश-नवा का वक़्ती मरहम
मिरे ज़ख़्मों को गूँगा कर रहा है

तअ'फ़्फ़ुन उठ रहा है शाइ'री से
कोई तो है जो चर्बा कर रहा है

न जाने क्या हुआ है ना-ख़ुदा को
किनारे से किनारा कर रहा है

हज़ारों लोग जिस से मर गए हैं
हमें वो ज़हर अच्छा कर रहा है