उर्दू शायरी · ग़ज़ल

mashhur to bas ek diya hai mere dil mein

मशहूर तो बस एक दिया है मिरे दिल में

مشہور تو بس ایک دیا ہے مرے دل میں

शायर: Idris Babar6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

मशहूर तो बस एक दिया है मिरे दिल में
कितने ही सितारों की जगह है मिरे दिल में

तुम ने तो हिकायात ही सुन रक्खी हैं वर्ना
वो शहर वो खे़मे वो सिरा है मिरे दिल में

मैं राह से भटकूँ तो खटकती है कोई बात
जिस तरह कोई सम्त-नुमा है मिरे दिल में

दुनिया से गुज़रने को अभी उम्र पड़ी है
ये ख़्वाब तो कुछ दिन को रुका है मिरे दिल में

ये घर दर-ओ-दीवार की हद तक है सलामत
लेकिन वो जो घर टूट गया है मिरे दिल में

ये लोग ज़रा देर को टल जाएँ तो 'बाबर'
मैं देख लूँ क्या वक़्त हुआ है मिरे दिल में