उर्दू शायरी · ग़ज़ल

main bosa lunga bahane bataiye na mujhe

मैं बोसा लूँगा बहाने बताइये न मुझे

میں بوسہ لوں گا بہانے بتائیے نہ مجھے

शायर: Pandit Daya Shankar Naseem Lakhnawi6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

मैं बोसा लूँगा बहाने बताइये न मुझे
जो दिल लिया है तो क़ीमत दिलाइये न मुझे

दिलों में टालते हो दम निकल ही जावेगा
मैं ना-तवाँ हूँ बहुत आज़माइये न मुझे

बहुत दिनों से मसीहाई का हो दम भरते
मिरा हुआ हूँ तुम्हीं पर जिलाइये न मुझे

ख़त आप भेजेंगे मुझ को पतंग पर लिख कर
ये डोरे जाते हुए हैं उड़ाइए न मुझे

खिलाया चाहिए हो गुल रक़ीब के आगे
ये गर्मी और से कीजे जलाइए न मुझे

तुम्हें रक़ीब की ख़ातिर है लो मैं जाता हूँ
उठाइए न हया को बिठाइये न मुझे