उर्दू शायरी · ग़ज़ल

lamhe teri judai ke

लम्हे तेरी जुदाई के

لمحے تیری جدائی کے

शायर: Deepak Jain Deep5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

लम्हे तेरी जुदाई के
हिस्से हैं तन्हाई के

एक ही जैसे क़िस्से हैं
शोहरत और रुस्वाई के

धड़कन धड़कन बजते हैं
सातों सुर शहनाई के

तेरे ज़र्फ़ से कितने कम
पैमाने गहराई के

तेरी याद में शामिल ही
कुछ झोंके पुर्वाई के