उर्दू शायरी · ग़ज़ल

kyon kaha ye kisi se kya matlab

क्यों कहा ये किसी से क्या मतलब

کیوں کہا یہ کسی سے کیا مطلب

शायर: Dagh Dehlvi7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

क्यों कहा ये किसी से क्या मतलब
इसी कहने से खुल गया मतलब

बात पूरी नहीं कही मैं ने
कि वो तर्रार ले उड़ा मतलब

मैं कहे जाऊँ तुम सुने जाओ
एक के बा'द दूसरा मतलब

है मिरा दर्द आप की राहत
है मिरे पास आप का मतलब

कभी कहता हूँ दिल से ख़ूब किया
कभी कहता हूँ क्यों कहा मतलब

दिल में घुट घुट के रह गई हसरत
लब पर आ आ के रह गया मतलब

हज़रत-ए-'दाग़' तौबा करते हैं
काश पूरा करे ख़ुदा मतलब