उर्दू शायरी · ग़ज़ल

koi charagh ata kar koi gulab utar

कोई चराग़ अता कर कोई गुलाब उतार

کوئی چراغ عطا کر کوئی گلاب اتار

शायर: Qamar Raza Shahzad5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

कोई चराग़ अता कर कोई गुलाब उतार
वगर्ना शहर-ए-सितम पर वही अज़ाब उतार

ज़मीन-ए-शहर को इस दर्जा मुंजमिद कर दे
हर एक चीख़ उठे सर पे आफ़्ताब उतार

हमें बरहना किया तू ने हर ज़माने में
ज़मीं पे तू भी कभी ख़ुद को बे-हिजाब उतार

हर एक हाथ में या कासा-ए-गदाई दे
वगर्ना सब के लिए रिज़्क़ बे-हिसाब उतार

मैं तेरे नूर का मुंकिर नहीं फ़लक वाले
मगर ज़मीं पे कभी अपना माहताब उतार