उर्दू शायरी · ग़ज़ल

kab rihai ke talabgar the hum bhi tum bhi

कब रिहाई के तलबगार थे हम भी तुम भी

کب رہائی کے طلب گار تھے ہم بھی تم بھی

शायर: Saabir Usmani4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

कब रिहाई के तलबगार थे हम भी तुम भी
जब मोहब्बत में गिरफ़्तार थे हम भी तुम भी

चारागर चारागरी अपनी भुला बैठे थे
इस क़दर 'इश्क़ में बीमार थे हम भी तुम भी

हाल-ए-दिल चेहरे से कोई न कभी जान सका
आ'ला दर्जे के अदाकार थे हम भी तुम भी

आज क्या क्या न जतन करते हैं जीने के लिए
कल तलक मरने को तय्यार थे हम भी तुम भी