उर्दू शायरी · ग़ज़ल

jo aa sako to batao ki intizar karen

जो आ सको तो बताओ कि इंतिज़ार करें

جو آ سکو تو بتاؤ کہ انتظار کریں

शायर: Raees Warsi7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

जो आ सको तो बताओ कि इंतिज़ार करें
वगर्ना अपने मुक़द्दर पे ए'तिबार करें

चराग़-ए-ख़ाना-ए-उम्मीद है अभी रौशन
अभी न तर्क-ए-तअ'ल्लुक़ को इख़्तियार करें

हमारे तूल-ए-मसाफ़त का ये तक़ाज़ा है
शरीक-ए-हाल तुझे ऐ ख़याल-ए-यार करें

ये गुल-रुख़ों का है शेवा ब-नाम-ए-नाज़-ओ-अदा
निगाह-ए-आशिक़-ए-बिस्मिल को अश्क-बार करें

ये अहल-ए-इश्क़ को ज़ेबा नहीं सर-ए-बाज़ार
जुनूँ के नाम पे दामाँ को तार तार करें

हमारे आबा-ओ-अज्दाद का ये विर्सा है
ज़मीन-ए-दश्त को सर्माया-ए-बहार करें

जवाज़-ए-ज़िंदगी ठहरी है जिस की याद 'रईस'
उसी से दिल के तअल्लुक़ को उस्तुवार करें