उर्दू शायरी · ग़ज़ल

jahan pe tumko andhera dikhai deta hai

जहाँ पे तुम को अंधेरा दिखाई देता है

جہاں پہ تم کو اندھیرا دکھائی دیتا ہے

शायर: Qamar Siddiqui7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

जहाँ पे तुम को अंधेरा दिखाई देता है
मुझे वहाँ भी उजाला दिखाई देता है

हुआ है ज़ुल्मत-ए-शब में ज़रूर कोई सितम
उदास उदास धुंधलका दिखाई देता है

वो ज़िंदगी का सहारा वो गुलशन-ए-उम्मीद
ग़मों की धूप में जलता दिखाई देता है

ये इंक़िलाब-ए-ज़माना है या फ़रेब-ए-नज़र
हर एक घर मुझे सहरा दिखाई देता है

कोई तो बात हुई है ज़रूर हम-नफ़सो
कि ज़र्रा-ज़र्रा तड़पता दिखाई देता है

जिधर भी देखिए मेला लगा हुआ है मगर
जिसे भी देखिए तन्हा दिखाई देता है

'क़मर' जुनूँ की है अब वुस'अत-ए-नज़र का ये हाल
कि ज़र्रे ज़र्रे में सहरा दिखाई देता है