उर्दू शायरी · ग़ज़ल

jate jate mujhe KHushi de di

जाते जाते मुझे ख़ुशी दे दी

جاتے جاتے مجھے خوشی دے دی

शायर: Aadarsh Dubey5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

जाते जाते मुझे ख़ुशी दे दी
उस ने आवाज़ आख़िरी दे दी

जब सितारों ने फेर ली आँखें
एक जुगनू ने रौशनी दे दी

उस ने इंकार कर दिया मेरा
और इस ग़म ने शायरी दे दी

ज़ख़्म भरने को दे दिए आँसू
दर्द सहने को बेबसी दे दी

उस ने आँखों से कह दिया सब कुछ
और पढ़ने को डायरी दे दी