उर्दू शायरी · ग़ज़ल

is dafa KHud ko aazmaya gaya

इस दफ़'अ ख़ुद को आज़माया गया

اس دفعہ خود کو آزمایا گیا

शायर: Usama Zoraiz3 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

इस दफ़'अ ख़ुद को आज़माया गया
रास्ता ही अलग बनाया गया

लोग इकट्ठे हुए तमाशे को
और मुझे रौशनी में लाया गया

मैं ने इक बार ही छुआ था उसे
मुझ से इक फूल ही चुराया गया