उर्दू शायरी · ग़ज़ल

hum log teri KHushiyon mein shamil to honge dost

हम लोग तेरी ख़ुशियों में शामिल तो होंगे दोस्त

ہم لوگ تیری خوشیوں میں شامل تو ہوں گے دوست

शायर: Usama Zoraiz5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

हम लोग तेरी ख़ुशियों में शामिल तो होंगे दोस्त
ज़ाहिर है ग़म भी बीच में हाइल तो होंगे दोस्त

वैसे भी सिर्फ़ आग लगाने की बात है
दस बीस लोग शहर में जाहिल तो होंगे दोस्त

उजले लिबास पहने हुए ख़ूब-रू बदन
इन के भी मेरी तरह मसाइल तो होंगे दोस्त

इस शहर-ए-ना-मुराद में कुछ भी नहीं तो क्या
दो चार लोग प्यार के क़ाबिल तो होंगे दोस्त

मेरे बलोच भाई पलट कर न आ सके
इग़वा कराने वालों के भी दिल तो होंगे दोस्त