उर्दू शायरी · ग़ज़ल

hamdam-e-ba-KHabar meri tanhaiyan

हमदम-ए-बा-ख़बर मेरी तन्हाइयाँ

ہمدم با خبر میری تنہائیاں

शायर: Daood Kaashmiri5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

हमदम-ए-बा-ख़बर मेरी तन्हाइयाँ
मोनिस-ए-मो'तबर मेरी रुस्वाइयाँ

तंगी-ए-अर्ज़ का मुझ को शिकवा है यूँ
आसमानों की देखी हैं पहनाइयाँ

मेंडकों की तरह उछले तालाब में
नापते क्या समुंदर की गहराइयाँ

वो जो उ'ज़्व-ए-बदन की तरह साथ थे
याद हैं आज भी उन की परछाइयाँ

दानिश-ओ-अक़्ल गुमराह करती रही
ज़ीस्त खोती रही कितनी बरनाइयाँ