उर्दू शायरी · ग़ज़ल

han gham-e-dil ki tere pas dawa hai to sahi

हाँ ग़म-ए-दिल की तिरे पास दवा है तो सही

ہاں غم دل کی ترے پاس دوا ہے تو سہی

शायर: Jaleel Qidwai10 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

हाँ ग़म-ए-दिल की तिरे पास दवा है तो सही
दर्द कुछ तेरी तवज्जोह से सिवा है तो सही

मूजिब-ए-राहत-ए-दिल तेरी वफ़ा है तो सही
कुछ न कुछ फिर भी मुझे तुझ से गिला है तो सही

दिल को मतलूब है इक चीज़ शिफ़ा से भी सिवा
वर्ना यूँ दर्द-ए-मोहब्बत की दवा है तो सही

मैं न कहता था इस आवाज़ से मानूस हूँ मैं
पर्दा-ए-साज़ में तेरी ही सदा है तो सही

अब न खाऊँगा तिरी चश्म-ए-मुरव्वत का फ़रेब
मेरी नज़रों में तिरी तर्ज़-ए-जफ़ा है तो सही

एक दुनिया है कि बेताब पड़ी फिरती है
कुछ न कुछ दर्द-ए-मोहब्बत में मज़ा है तो सही

और दरकार है क्या दिल की तसल्ली के लिए
मुझ से वो शोख़ कई दिन से ख़फ़ा है तो सही

सच है कब तक रहे उम्मीद पे कोई ऐ दिल
अब तिरी बरहमी-ए-शौक़ बजा है तो सही

वाह क्या पाई है रंगीन तबीअ'त मैं ने
कम कहूँ शेर मगर तब-ए-रसा है तो सही

आप के लुत्फ़ की उम्मीद पे जीता है 'जलील'
वर्ना सुनते हैं वो जीने से ख़फ़ा है तो सही