उर्दू शायरी · ग़ज़ल

dil mein zaKHmon ki nai fasl ugane nikle

दिल में ज़ख़्मों की नई फ़स्ल उगाने निकले

دل میں زخموں کی نئی فصل اگانے نکلے

शायर: Sabiha Sumbul6 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

दिल में ज़ख़्मों की नई फ़स्ल उगाने निकले
दर्द के फूल बयाबाँ में खिलाने निकले

हर इमारत पे नए साल का कतबा देखा
पहुँचे नज़दीक तो आसार पुराने निकले

पहले हर दर पे रखे शो'ला-बयानी के दिए
जल उठा शहर तो फिर आग बुझाने निकले

चाँद जब रूठ के रुख़्सत हुआ बाम-ओ-दर से
लोग तपते हुए सूरज को मनाने निकले

हर क़दम तल्ख़ी-ए-ता'बीर के पत्थर बरसे
ख़्वाब-ज़ारों को कभी हम जो सजाने निकले

दिल ने जब क़ैद-ए-तअ'ल्लुक़ से रिहाई माँगी
क़ुर्बतों के लिए कुछ और बहाने निकले