उर्दू शायरी · ग़ज़ल

dil itna kho gaya aaraishon mein

दिल इतना खो गया आराइशों में

دل اتنا کھو گیا آرائشوں میں

शायर: Ibrahim Ali Zeeshan4 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

दिल इतना खो गया आराइशों में
तिरी ख़्वाहिश नहीं है ख़्वाहिशों में

तिरी यादें हैं और आँसू हमारे
चिताएँ जल रही हैं बारिशों में

हमारी रूह घुट के मर गई है
हमारे जिस्म की गुंजाइशों में

हम अपने क़त्ल का ज़िम्मा किसे दें
है सारा शहर ही फ़रमाइशों में