उर्दू शायरी · ग़ज़ल

awwal awwal KHwab dikhaya jaega

अव्वल अव्वल ख़्वाब दिखाया जाएगा

اول اول خواب دکھایا جائے گا

शायर: Faisal Imtiyaz Khan5 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

अव्वल अव्वल ख़्वाब दिखाया जाएगा
बाद में उम्मीदों को तोड़ा जाएगा

यूँ तो है उम्मीद रवा सब से लेकिन
वक़्त-ए-हाजत सब को परखा जाएगा

प्यार में ख़ुद को अच्छे से बर्बाद करो
हालत बिगड़ेगी तो सोचा जाएगा

दिल का हाल जो आईने पर आएगा
फिर आईना यकसर तोड़ा जाएगा

मरते दम तक क़ैद रहेगा तू 'फ़ैसल'
क़ब्र में ज़ंजीरों को खोला जाएगा