उर्दू शायरी · ग़ज़ल

apni nazar mein hech hai sare jahan ki sair

अपनी नज़र में हेच है सारे जहाँ की सैर

اپنی نظر میں ہیچ ہے سارے جہاں کی سیر

शायर: Dagh Dehlvi7 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

अपनी नज़र में हेच है सारे जहाँ की सैर
दिल ख़ुश न हो तो किस का तमाशा कहाँ की सैर

अब तक तो देखते रहे जोबन बहार का
आइंदा हम करेंगे तुम्हारी ख़िज़ाँ की सैर

दुनिया के देखने के लिए आँख चाहिए
जन्नत की सैर से है सिवा उस मकाँ की सैर

कुछ झूमते हैं नश्शे में कुछ हैं गिरे पड़े
कुछ और ही है महफ़िल-ए-पीर-ए-मुग़ाँ की सैर

क्यों देखने लगे मिरी चश्म-ए-पुर-आब को
दरिया पे आप कीजिए आब-ए-रवाँ की सैर

क्यों आदमी को आलम-ए-बाला की हो हवस
बढ़ कर नहीं ज़मीन से कुछ आसमाँ की सैर

दिल्ली में फूल वालों की है एक सैर 'दाग़'
बल्दे में हम ने देख ली सारे जहाँ की सैर