उर्दू शायरी · ग़ज़ल

aaj hum isko laDa denge tere tir ke sath

आज हम इस को लड़ा देंगे तिरे तीर के साथ

آج ہم اس کو لڑا دیں گے ترے تیر کے ساتھ

शायर: Nadir Kakorvi10 अशआरउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu, उर्दू

आज हम इस को लड़ा देंगे तिरे तीर के साथ
आह भी तीर है गर आह हो तासीर के साथ

फ़िक्र-ए-उक़्बा भी रहे रिफ़अत-ओ-तौक़ीर के साथ
क़ब्र ता'मीर हो हर क़स्र की ता'मीर के साथ

अब किसी फ़ित्ना-ए-महशर के बनेंगे शागिर्द
हम भी अब चाल चलेंगे फ़लक-ए-पीर के साथ

दिल परी-ख़ाना बना अक्स-ए-परी-पैकर से
उड़ चला सारा मकाँ एक ही तस्वीर के साथ

रंग-ओ-रोग़न के पस-ए-पर्दा है सादा काग़ज़
शक्ल-ए-पीरी भी जवानी की है तस्वीर के साथ

मैं ख़तावार हूँ उस वक़्त जब ऐ दावर-ए-हश्र
मेरी निय्यत भी हो साबित मिरी तक़्सीर के साथ

तुम ही मिलते नहीं लेकिन ख़त-ए-क़िस्मत मेरा
मिलता-जुलता है तुम्हारे ख़त-ए-तक़्दीर के साथ

ग़ैर के दिल में न रह जाए कहीं तीर उस का
उस ने जब तीर चलाया मैं उड़ा तीर के साथ

कहते हैं आह तिरी बन गई बिजली क्यूँकर
या मिरे साथ चली या मिरी शमशीर के साथ

ये मिरा नामा-ए-आमाल है ऐ दावर-ए-हश्र
तू इसे देख मिला कर ख़त-ए-तक़्दीर के साथ