नात लिरिक्स

Zaban Se Kya Main Kahun Aap Se Chhupa Kya Hai

ज़बाँ से क्या मैं कहूँ आप से छुपा क्या है

नात ख़्वान: हाफ़िज़ अहसन क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

ज़बाँ से क्या मैं कहूँ आप से छुपा क्या हैवो जानते हैं मेरे दिल का माजरा क्या है

नबी के 'इश्क़ की लज़्ज़त बिलाल से पूछोबिलाल जानते हैं 'इश्क़-ए-मुस्तफ़ा क्या है

कहा ख़ुदा ने सर-ए-हश्र बख़्श दी उम्मतमेरे हबीब बता और चाहता क्या है

गले में देखा जो पट्टा तेरी ग़ुलामी काकहा नकीरों ने अब इस से पूछना क्या है

मेरे हुज़ूर को ख़ुद जैसा बोलने वाले !तू उन की ज़ात के बारे में जानता क्या है ?

वो क्या बताएगा क़ुरआन के रुमूज़ भलाजिसे पता ही नहीं शान-ए-मुस्तफ़ा क्या है

सुना के नेज़े पे क़ुरआँ 'अली के बेटे नेबता दिया है फ़ना क्या है और बक़ा क्या है

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।