नात लिरिक्स

Aa Gaya Milad Ka Mausam Suhana Hai | Pandra Sauwan Hamein Milad Manana Hai

आ गया मीलाद का मौसम सुहाना है | पंद्रह सौवाँ हमें मीलाद मनाना है

नात ख़्वान: मुहम्मद अश्फ़ाक़ अत्तारी मदनीशायर: मुहम्मद अश्फ़ाक़ अत्तारी मदनीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

आमद आमद है ! आमद आमद है !आमद आमद है ! आमद आमद है !

सरकार-ए-दो-जहान की आमद आमद हैसरदार-ए-दो-जहान की आमद आमद है

आ गया मीलाद का मौसम सुहाना हैपंद्रह सौवाँ हमें मीलाद मनाना है

सरकार की आमद ! मरहबा !मनठार की आमद ! मरहबा !सरदार की आमद ! मरहबा !सालार की आमद ! मरहबा !मुख़्तार की आमद ! मरहबा !ग़म-ख़्वार की आमद ! मरहबा !यासीं की आमद ! मरहबा !ताहा की आमद ! मरहबा !

आ गया मीलाद का मौसम सुहाना हैपंद्रह सौवाँ हमें मीलाद मनाना है

हर तरफ़ है शादमानी, बढ़ गया जोश-ए-ईमानीहर तरफ़ ख़ुशियों के नग़्मे, सज गई महफ़िल नूरानीलब पर हर 'आशिक़ के अब तो यही तराना हैपंद्रह सौवाँ हमें मीलाद मनाना है

गुंचे चटके फूल महकेशाख़-ए-गुल पर मुर्ग़ चहकेरोता है शैताँ ये कह केआमद-ए-शाह-ए-'अरब है

अब्र-ए-रहमत छा गया हैका'बे पे झंडा गड़ा हैबाब-ए-रहमत आज वा हैआमद-ए-शाह-ए-'अरब है

आने वाला है वो प्यारादोनों 'आलम का सहाराका'बे का चमका सिताराआमद-ए-शाह-ए-'अरब है

मोमिनो ! वक़्त-ए-अदब हैआमद-ए-महबूब-ए-रब हैजा-ए-आदाब-ओ-तरब हैआमद-ए-शाह-ए-'अरब है

रसूल की आमद ! मरहबा !मक़बूल की आमद ! मरहबा !अच्छे की आमद ! मरहबा !सच्चे की आमद ! मरहबा !रऊफ़ की आमद ! मरहबा !रहीम की आमद ! मरहबा !ग़यूर की आमद ! मरहबा !उस नूर की आमद ! मरहबा !

आ गया मीलाद का मौसम सुहाना हैपंद्रह सौवाँ हमें मीलाद मनाना है

घर मुहल्ले सज रहे हैं, बच्चे ना'तें पढ़ रहे हैंफूल जामे से निकल कर ज़िक्र-ए-आक़ा कर रहे हैंहर-सू मस्ती के 'आलम में गुनगुनाना हैपंद्रह सौवाँ हमें मीलाद मनाना है

रुसुल इन्हीं का तो मुज़्दा सुनाने आए हैंइन्हीं के आने की ख़ुशियाँ मनाने आए हैं

फ़रिश्ते आज जो धूमें मचाने आए हैंइन्हीं के आने की शादी रचाने आए हैं

ये सीधा रास्ता हक़ का बताने आए हैंये हक़ के बंदों को हक़ से मिलाने आए हैं

रऊफ़ ऐसे हैं और ये रहीम हैं इतनेकि गिरते पड़तों को सीने लगाने आए हैं

जो चाहेंगे, जिसे चाहेंगे ये उसे देंगेकरीम हैं ये ख़ज़ाने लुटाने आए हैं

करीम की आमद ! मरहबा !न'ईम की आमद ! मरहबा !'अलीम की आमद ! मरहबा !हलीम की आमद ! मरहबा !हकीम की आमद ! मरहबा !'अज़ीम की आमद ! मरहबा !आक़ा की आमद ! मरहबा !दाता की आमद ! मरहबा !

आ गया मीलाद का मौसम सुहाना हैपंद्रह सौवाँ हमें मीलाद मनाना है

नूरानी शम'एँ रौशन हैं, रूहानी महफ़िल सजती हैरोज़ाना मदनी मर्कज़ में 'इल्मी मजलिस लगती हैमुर्शिदी 'अत्तार से हम ने ये जाना हैपंद्रह सौवाँ हमें मीलाद मनाना है

सरदार-ए-दो-जहान की आमद आमद है

फ़लाह-ए-फ़र्श-ए-ज़िंदगीचराग़-ए-चर्ख़-ए-बंदगीनज़र नज़र की रौशनीनफ़स नफ़स की नग़्मगीमेरा तराना-ए-सहरमेरा वज़ीफ़ा-ए-शबीनबी नबी नबी नबी

बहार आई दफ़'अतनसजी ज़मीं की अंजुमनपवन चली सनन सननकली कली चमन चमनसबा पुकारती चलीनबी नबी नबी नबी

हबीब की आमद ! मरहबा !तबीब की आमद ! मरहबा !मक्की की आमद ! मरहबा !मदनी की आमद ! मरहबा !'अरबी की आमद ! मरहबा !क़रशी की आमद ! मरहबा !मौला की आमद ! मरहबा !जानाँ की आमद ! मरहबा !

आ गया मीलाद का मौसम सुहाना हैपंद्रह सौवाँ हमें मीलाद मनाना है

आमद के ना'रों का देखो कूचा कूचा शोर हैअब दुनिया से ख़त्म हुआ शैताँ का ज़ुल्म-ओ-जोर हैफ़ानी ! उट्ठो तुम भी कहो महफ़िल को सजाना हैपंद्रह सौवाँ हमें मीलाद मनाना है

पुर-नूर है ज़माना सुब्ह-ए-शब-ए-विलादतपर्दा उठा है किस का सुब्ह-ए-शब-ए-विलादत

जल्वा है हक़ का जल्वा सुब्ह-ए-शब-ए-विलादतसाया ख़ुदा का साया सुब्ह-ए-शब-ए-विलादत

फ़स्ल-ए-बहार आई, शक्ल-ए-निगार आईगुलज़ार है ज़माना सुब्ह-ए-शब-ए-विलादत

फूलों से बाग़ महके, शाख़ों पे मुर्ग़ चहके'अहद-ए-बहार आया सुब्ह-ए-शब-ए-विलादत

दिल जगमगा रहे हैं, क़िस्मत चमक उठी हैफैला नया उजाला सुब्ह-ए-शब-ए-विलादत

शौकत का दबदबा है, हैबत का ज़लज़ला हैशक़ है मकान-ए-किसरा सुब्ह-ए-शब-ए-विलादत

आई नई हुकूमत, सिक्का नया चलेगा'आलम ने रंग बदला सुब्ह-ए-शब-ए-विलादत

रूहुल-अमीं ने गाड़ा का'बे की छत पे झंडाता-'अर्श उड़ा फरेरा सुब्ह-ए-शब-ए-विलादत

पढ़ते हैं 'अर्श वाले, सुनते हैं फ़र्श वालेसुल्तान-ए-नौ का ख़ुत्बा सुब्ह-ए-शब-ए-विलादत

दिन फिर गए हमारे, सोते नसीब जागेख़ुर्शीद ही वो चमका सुब्ह-ए-शब-ए-विलादत

प्यारे रबी'-उल-अव्वल ! तेरी झलक के सदक़ेचमका दिया नसीबा सुब्ह-ए-शब-ए-विलादत

'अर्श-ए-'अज़ीम झूमे, का'बा ज़मीन चूमेआता है 'अर्श वाला सुब्ह-ए-शब-ए-विलादत

आमद का शोर सुन कर, घिर आए हैं भिकारीघेरे खड़े हैं रस्ता सुब्ह-ए-शब-ए-विलादत

बाँटा है दो-जहाँ में तू ने ज़िया का बाड़ादे दे हसन का हिस्सा सुब्ह-ए-शब-ए-विलादत

सरकार की आमद ! मरहबा !मनठार की आमद ! मरहबा !सरदार की आमद ! मरहबा !सालार की आमद ! मरहबा !मुख़्तार की आमद ! मरहबा !ग़म-ख़्वार की आमद ! मरहबा !यासीं की आमद ! मरहबा !ताहा की आमद ! मरहबा !आक़ा-ए-'अत्तार की आमद ! मरहबा !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।