नात लिरिक्स

Ya Rasoolallah Aa Kar Dekh Lo

या रसूलल्लाह आ कर देख लो

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीशायर: मौलाना जमीलुर्रहमान क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

या रसूलल्लाह ! आ कर देख लोया मदीने में बुला कर देख लो

सैकड़ों के दिल मुनव्वर कर दिएइस तरफ़ भी आँख उठा कर देख लो

कुश्ता-ए-दीदार ज़िंदा हो अभीजान-ए-'ईसा ! लब हिला कर देख लो

कलमा पढ़ते जी उठें मुर्दे अभीजान-ए-'ईसा लब हिला कर देख लो

रंज-ओ-ग़म, दर्द-ओ-अलम की मेरे गिर्दभीड़ है, सरकार ! आ कर देख लो

छेड़े जाते हैं मुझे मुनकर-नकीरगोर में तशरीफ़ ला कर देख लो

मेरी आँखों में तुम्हीं हो जल्वा-गरचिलमन-ए-मिज़्गाँ उठा कर देख लो

ये कभी इंकार करते ही नहींबे-नवाओ ! आज़मा कर देख लो

चाहे जो माँगो 'अता फ़रमाएँगेना-मुरादो ! हाथ उठा कर देख लो

सैर-ए-जन्नत देखना चाहो अगररौज़ा-ए-अनवर पे आ कर देख लो

दो जहाँ की सरफ़राज़ी हो नसीबउन के आगे सर झुका कर देख लो

तूर पर जल्वा जो देखा था कलीमआज याँ पर्दा उठा कर देख लो

उन की रिफ़'अत का पता मिलता नहींमेहर-ओ-मह चक्कर लगा कर देख लो

इस जमील-ए-क़ादरी को भी, हुज़ूर !अपने दर का सग बना कर देख लो

बे-क़रारों को क़रार आ जाएगामेरे आक़ा ! मुस्कुरा कर देख लो

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।