नात लिरिक्स

Ya Khwaja Meri Jholi Bhar Do

या ख़्वाजा मेरी झोली भर दो

नात ख़्वान: इमरान शैख़ अत्तारीशायर: मुहम्मद इल्यास अत्तार क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मैं हूँ साइल, मैं हूँ मँगताया ख़्वाजा ! मेरी झोली भर दोहाथ बड़ा कर डाल दो टुकड़ाया ख़्वाजा ! मेरी झोली भर दो

जो भी साइल आ जाता हैमन की मुरादें पा जाता हैमैं ने भी दामन है पसाराया ख़्वाजा ! मेरी झोली भर दो

सुल्तान-ए-कौनैन का सदक़ामौला 'अली हसनैन का सदक़ासदक़ा ख़ातून-ए-जन्नत काया ख़्वाजा ! मेरी झोली भर दो

मुझ को 'इश्क़-ए-रसूल 'अता होख़्वाजा ! नज़र-ए-करम से बना दोशाह-ए-मदीना का दीवानाया ख़्वाजा ! मेरी झोली भर दो

रब की 'इबादत की दुश्वारीऔर गुनाहों की बीमारीदोनों आफ़तें दूर हों, ख़्वाजा !या ख़्वाजा ! मेरी झोली भर दो

दे दो तुम 'अत्तार को, ख़्वाजा !सुन्नत की ख़िदमत का जज़्बाहर-सू दीं का बजा दे डंकाया ख़्वाजा ! मेरी झोली भर दो

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।