नात लिरिक्स

Wo Din Aayega Ek Baar Main Madine Jaunga

वो दिन आएगा इक बार मैं मदीने जाऊँगा

नात ख़्वान: मुहम्मद राशिद आज़मउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

वो दिन आएगा इक बार, मैं मदीने जाऊँगाकरने रौज़े का दीदार, मैं मदीने जाऊँगा

वो दिन आएगा इक बार, मैं मदीने जाऊँगा

शाह-ए-मदीना, रहमत-ए-'आलम, नबियों के सरदारदेखें, कब दिखलाएँ अपना नूरानी दरबारमैं तो हूँ कब से तय्यार, मैं मदीने जाऊँगा

वो दिन आएगा इक बार, मैं मदीने जाऊँगा

मुझ को यक़ीं है, करम करेंगे आमिना बी के लालउन को तो मा'लूम है, वल्लाह ! मेरे दिल का हालकहते हैं ये दिल के तार, मैं मदीने जाऊँगा

वो दिन आएगा इक बार, मैं मदीने जाऊँगा

देखा नहीं उन का दर अब तक, क्या होगा अंजाम !मेरे दिल की धड़कन मुझ को देती है पैग़ाममरने से पहले इक बार मैं मदीने जाऊँगा

वो दिन आएगा इक बार, मैं मदीने जाऊँगा

देख के मुझ 'आसी को उन को आ जाएगा प्यारनूरानी चादर में छुपा लेंगे उस दम सरकारले कर जब अश्कों के हार मैं मदीने जाऊँगा

वो दिन आएगा इक बार, मैं मदीने जाऊँगा

क्या ग़म है कि जकड़े हुए है दूरी की ज़ंजीरमिल जाएगी मुझ को मेरे ख़्वाबों की ता'बीरजिस दिन चाहेंगे सरकार, मैं मदीने जाऊँगा

वो दिन आएगा इक बार, मैं मदीने जाऊँगा

है आमिना में मीम, हलीमा में मीम हैमेहराब में है मीम तो मिम्बर में मीम हैमीनार में है मीम तो मस्जिद में मीम हैईमान में है मीम तो मुस्लिम में मीम हैमीलाद में है मीम तो महफ़िल में मीम हैएहराम में है मीम तो ज़मज़म में मीम हैपैग़ाम में है मीम, पैग़ंबर में मीम हैपयाम में है मीम, पयम्बर में मीम हैइस्लाम में है मीम तो मज़हब में मीम हैनमाज़ में है मीम तो कलमे में मीम हैअहमद में मीम है तो मुहम्मद में मीम हैमक्के में मीम है तो मदीने में मीम हैइस मीम का है राज़ अलिफ़-लाम-मीम में

वो दिन आएगा इक बार, मैं मदीने जाऊँगा

ग़ौस-ओ-ख़्वाजा, लाल क़लंदर मेरे सच्चे पीरउन की निस्बत का सरमाया है मेरी जागीरवो कर देंगे बेड़ा पार, मैं मदीने जाऊँगा

वो दिन आएगा इक बार, मैं मदीने जाऊँगा

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।