नात लिरिक्स

Sun Lo Aye Peeron Ke Peer Ghaus-e-Azam Dastagir

सुन लो ऐ पीरों के पीर ग़ौस-ए-आज़म दस्त-गीर

नात ख़्वान: मुहम्मद राशिद आज़मउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

सुन लो, ऐ पीरों के पीर ग़ौस-ए-आ'ज़म दस्त-गीर !बदलो मेरी भी तक़दीर, ग़ौस-ए-आ'ज़म दस्त-गीर !

सुन लो, ऐ पीरों के पीर ग़ौस-ए-आ'ज़म दस्त-गीर !

मैं हूँ तुम्हारे दर का भिकारी, ऐ शाह-ए-बग़दाद !वास्ता तुम को प्यारे नबी का, सुन लो मेरी फ़रियादतोड़ो गर्दिश की ज़ंजीर, ग़ौस-ए-आ'ज़म दस्त-गीर !

सुन लो, ऐ पीरों के पीर ग़ौस-ए-आ'ज़म दस्त-गीर !

दर से अपने तुम ने किसी मँगते को नहीं है टालाआल-ए-नबी का सदक़ा तुम ने झोली में है डालाबड़े पीर बे-नज़ीर ग़ौस-ए-आ'ज़म दस्त-गीर !

सुन लो, ऐ पीरों के पीर ग़ौस-ए-आ'ज़म दस्त-गीर !

ग़ौस पिया जीलानी ! तुम्हारी शान पे मैं क़ुर्बानमैं भी तुम्हारे दर पे आऊँ, दिल में है अरमानदे दो ख़्वाबों की ता'बीर, ग़ौस-ए-आ'ज़म दस्त-गीर !

सुन लो, ऐ पीरों के पीर ग़ौस-ए-आ'ज़म दस्त-गीर !

अपनी महफ़िल में आ कर अब जल्वे सब को दिखानाक़ादरी सारे झूम रहे हैं, सब के भाग जगानाआओ, ऐ पीरान-ए-पीर ग़ौस-ए-आ'ज़म दस्त-गीर !

सुन लो, ऐ पीरों के पीर ग़ौस-ए-आ'ज़म दस्त-गीर !

ग़ौस पिया ! ये अदना कमाल अब अपनी मुरादें पाएदर पे तुम्हारे हाज़िरी दे दे और मदीने जाएकर दो कुछ ऐसी तदबीर, ग़ौस-ए-आ'ज़म दस्त-गीर !

सुन लो, ऐ पीरों के पीर ग़ौस-ए-आ'ज़म दस्त-गीर !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।