नात लिरिक्स

Wah Wah Mere Raza | Wah Wah Sache Raza | Aye Raza Har Ik Zaban Par Hai Tarana Aap Ka

वाह वाह मेरे रज़ा | वाह वाह सच्चे रज़ा | ऐ रज़ा हर इक ज़बाँ पर है तराना आप का

नात ख़्वान: साबिर रज़ा अज़हरी सुरतशायर: ज़हीर रज़वी सुरतउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

वाह वाह मेरे रज़ा ! वाह वाह मेरे रज़ा !वाह वाह सच्चे रज़ा ! वाह वाह अच्छे रज़ा !

ऐ रज़ा ! हर इक ज़बाँ पर है तराना आप काजान-ओ-दिल से हो गया शैदा ज़माना आप का

वाह वाह मेरे रज़ा ! वाह वाह मेरे रज़ा !वाह वाह सच्चे रज़ा ! वाह वाह अच्छे रज़ा !

बस बरेली ही नहीं बल्कि जहाँ भर में, रज़ा !हो रहा है हर जगह 'उर्स-ए-शहाना आप का

वाह वाह मेरे रज़ा ! वाह वाह मेरे रज़ा !वाह वाह सच्चे रज़ा ! वाह वाह अच्छे रज़ा !

वक़्त था दो बज के अड़तीस, दिन जुमा' पच्चीस सफ़र'ऐन दौरान-ए-अज़ाँ था ख़ुल्द जाना आप का

वाह वाह मेरे रज़ा ! वाह वाह मेरे रज़ा !वाह वाह सच्चे रज़ा ! वाह वाह अच्छे रज़ा !

कंज़-उल-ईमाँ और फ़तावा रज़विया की शक्ल मेंजारी और सारी है ये 'इल्मी ख़ज़ाना आप का

वाह वाह मेरे रज़ा ! वाह वाह मेरे रज़ा !वाह वाह सच्चे रज़ा ! वाह वाह अच्छे रज़ा !

आठ घंटों में लिखी तसनीफ़ 'इल्म-ए-ग़ैब पर'इल्म का 'अरब-ओ-'अजम ने लोहा माना आप का

वाह वाह मेरे रज़ा ! वाह वाह मेरे रज़ा !वाह वाह सच्चे रज़ा ! वाह वाह अच्छे रज़ा !

सीना-ए-नज्दी हुआ है ग़ार बस इक वार सेइस-क़दर पुर-जोश है नेज़ा चलाना आप का

वाह वाह मेरे रज़ा ! वाह वाह मेरे रज़ा !वाह वाह सच्चे रज़ा ! वाह वाह अच्छे रज़ा !

आप के क़दमों से लग कर हम भी चल देंगे, रज़ाजब ब-रोज़-ए-हश्र होगा ख़ुल्द जाना आप का

वाह वाह मेरे रज़ा ! वाह वाह मेरे रज़ा !वाह वाह सच्चे रज़ा ! वाह वाह अच्छे रज़ा !

आप बरकाती घराने के हुए चश्म-ओ-चराग़आप पर नाज़ाँ हुआ ख़ुद पीर-ख़ाना आप का

वाह वाह मेरे रज़ा ! वाह वाह मेरे रज़ा !वाह वाह सच्चे रज़ा ! वाह वाह अच्छे रज़ा !

अपना मरकज़ है बरेली, ग़ौर से सुनिए जनाबहो मुबारक आप को मरकज़ बनाना आप का

वाह वाह मेरे रज़ा ! वाह वाह मेरे रज़ा !वाह वाह सच्चे रज़ा ! वाह वाह अच्छे रज़ा !

हामिद-ओ-नूरी-ओ-अख़्तर सय्यिदि 'अस्जद रज़ाआ'ला हज़रत ! है बड़ा प्यारा घराना आप का

वाह वाह मेरे रज़ा ! वाह वाह मेरे रज़ा !वाह वाह सच्चे रज़ा ! वाह वाह अच्छे रज़ा !

है हुसाम अहमद हुमाम अहमद पे दिल-जाँ से फ़िदाये ज़हीर-ए-क़ादरी जो है दीवाना आप का

वाह वाह मेरे रज़ा ! वाह वाह मेरे रज़ा !वाह वाह सच्चे रज़ा ! वाह वाह अच्छे रज़ा !

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।