नात लिरिक्स

Tumhi Farsh Se Arsh Par Jaane Wale | Chamak Tujh Se Pate Hain Sab Pane Wale With Tazmeen

तुम्ही फ़र्श से अर्श पर जाने वाले | चमक तुझ से पाते हैं सब पाने वाले तज़मीन के साथ

नात ख़्वान: ओवैस रज़ा क़ादरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

तुम्ही फ़र्श से 'अर्श पर जाने वालेतुम्ही ने'मतें रब से दिलवाने वालेतेरे आगे सब हाथ फैलाने वालेचमक तुझ से पाते हैं सब पाने वालेमेरा दिल भी चमका दे चमकाने वाले

है बे-मिस्ल तेरा करम, जान-ए-'इज़्ज़त !ग़ुलामों पे हर दम है तेरी 'इनायतवो गुलशन हो सहरा हो दरिया कि पर्बतबरसता नहीं देख कर अब्र-ए-रहमतबदों पर भी बरसा दे बरसाने वाले

सवारी से अपनी तू जिस दम उतरनामदीने के ज़ाइर ज़रा तू सँभलनायहाँ था मेरे मुस्तफ़ा का गुज़रनाहरम की ज़मीं और क़दम रख के चलनाअरे सर का मौक़ा' है, ओ जाने वाले !

हैं मक्के के जल्वे भी माना के अच्छेमगर मैं मदीने की 'अज़मत के सदक़ेउसे तो है निस्बत मेरे मुस्तफ़ा सेमदीने के ख़ित्त़े ! ख़ुदा तुझ को रखेग़रीबों फ़क़ीरों के ठहराने वाले

ऐ मुश्किल-कुशा कीजे मुश्किल-कुशाईतड़प कर जो मैं ने सदा ये लगाईतो आक़ा की रहमत ये पैग़ाम लाईअब आई शफ़ा'अत की सा'अत अब आईज़रा चैन ले, मेरे घबराने वाल !

कभी ग़ौस-ओ-ख़्वाजा के नामों से उलझेंदुरूदों से उलझें, सलामों से उलझेंसहीह-उल-'अक़ीदा इमामों से उलझेंतेरा खाएँ तेरे ग़ुलामों से उलझेंहैं मुन्किर 'अजब खाने ग़ुर्राने वाले

कभी ग़ौस-ओ-ख़्वाजा के ना'रों से उलझेंकभी औलिया के मज़ारों से उलझेंये खा कर नियाज़ें नियाज़ों से उलझेंतेरा खाएँ तेरे ग़ुलामों से उलझेंहैं मुन्किर 'अजब खाने ग़ुर्राने वाले

ये नज़्दी मुनाफ़िक़ है गंदा है वल्लाहग़लाज़त का बल्कि पुलंदा है वल्लाहजहन्नम पे नाम उस का कुंदा है वल्लाहजो मुर्दा कहे तुम को वो मुर्दा है वल्लाहतू ज़िंदा है वल्लाह, तू ज़िंदा है वल्लाहमेरे चश्म-ए-'आलम से छुप जाने वाले

ग़ुलाम-ए-नबी ख़ुल्द में जा बसेगाजहन्नम में मुन्किर मुनाफ़िक़ जलेगाजो 'आशिक़ है वो तो हमेशा कहेगारहेगा यूँ ही उन का चर्चा रहेगापड़े ख़ाक हो जाएँ जल जाने वाले

सदा गीत उन की मोहब्बत के गानाजिगर मुन्किरों के यूँही तुम जलानाउबैद-ए-रज़ा ! उन से धोका न खानारज़ा का ये पैग़ाम ना भूल जानारज़ा ! नफ़्स दुश्मन है दम में न आनाकहाँ तुम ने देखे हैं चन्द्राने वाले

कलाम:इमाम अहमद रज़ा ख़ान

तज़मीन:ओवैस रज़ा क़ादरी

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।