नात लिरिक्स

Tere Qadmon Mein Aana Mera Kaam Tha

तेरे क़दमों में आना मेरा काम था

शायर: मुहम्मद अली ज़हूरी क़सूरीउपलब्ध: हिंदी

मेरे नबी मेरे नबी, मेरे नबी मेरे नबीमेरे नबी मेरे नबी, मेरे नबी मेरे नबी

मेरे डूबने में बाक़ी न कोई कसर रही थीकहा अल-मदद मुहम्मद ! तो उभर गया सफ़ीना

तेरे क़दमों में आना मेरा काम थामेरी क़िस्मत जगाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम थामेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है

मेरी आँखों को है दीद की आरज़ूरुख़ से पर्दा उठाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम थामेरी क़िस्मत जगाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम थामेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है

तेरी चौखट कहाँ और कहाँ ये ज़बींतेरे फ़ैज़ो-करम की तो हद ही नहींजिन को दुनिया में कोई न अपना कहेउनको अपना बनाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम थामेरी क़िस्मत जगाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम थामेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है

मेरे दिल में तेरी याद का राज हैज़ेहन तेरे तसव्वुर का मोहताज हैइक निगाहे-करम ही मेरी लाज हैलाज मेरी निभाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम थामेरी क़िस्मत जगाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम थामेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है

आख़री वक़्त हो तेरे बीमार काएक कतरा मिले जामे-दीदार काआख़री मेरे दिल की है हसरत यहीअब ये हसरत मिटाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम थामेरी क़िस्मत जगाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम थामेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है

मेरे दिल का सुकूं, मेरे दिल की सदाहै ज़हूरी सना-ए-हबीबे-ख़ुदाये सदा-ए-अक़ीदत ऐ बादे-सबा !जा के उनको सुनाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम थामेरी क़िस्मत जगाना तेरा काम है

तेरे क़दमों में आना मेरा काम थामेरी बिगड़ी बनाना तेरा काम है

मेरे नबी मेरे नबी, मेरे नबी मेरे नबीमेरे नबी मेरे नबी, मेरे नबी मेरे नबी

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।