नात लिरिक्स

Main Bura Hoon Ya Bhala Hoon Meri Laaj Ko Nibhana

मैं बुरा हूँ या भला हूँ मेरी लाज को निभाना

नात ख़्वान: राहत फ़तेह अली ख़ानशायर: मुहम्मद अली ज़हूरी क़सूरीउपलब्ध: हिंदी, Roman Urdu

मैं बुरा हूँ या भला हूँ, मेरी लाज को निभानामुझे जानता है, साजन ! तेरे नाम से ज़माना

मैं बुरा हूँ या भला हूँ, मेरी लाज तू बचानामुझे जानता है, आक़ा ! तेरे नाम से ज़माना

चौखट पे आ गया हूँ, सरकार ! आज सुन लोमेरी दुख भरी कहानी, मेरा दुख भरा फ़साना

तेरी 'आशिक़ी से पहले मुझे कौन जानता थातेरे 'इश्क़ ने बना दी मेरी ज़िंदगी फ़साना

मुझे इस का ग़म नहीं है कि बदल गया ज़मानामेरी ज़िंदगी है तुम से कहीं तुम बदल न जाना

तू नवाज़ने पे आए तो नवाज़ दे ज़मानातू करीम ही जो ठहरा तो करम का क्या ठिकाना

तेरे नाम से ज़हूरी मुझे जानती है दुनियातेरा हो गया हूँ जब से मेरा हो गया ज़माना

तुम्हें, हाजियो ! मुबारक दर-ए-मुस्तफ़ा पे जानादर-ए-मुस्तफ़ा पे जा कर यही ना'त गुनगुनाना

मेरा जी नहीं है लगता तेरे बिन यहाँ पे रह करसरकार ! अब बुला लो, मर जाएगा दीवाना

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।