नात लिरिक्स

Badi Shaan Wala Madine Ka Waali

बड़ी शान वाला मदीने का वाली

शायर: मुहम्मद अली ज़हूरी क़सूरीउपलब्ध: हिंदी

बड़ी शान वाला मदीने का वालीबड़े से बड़ा जिनके दर का सवाली

बड़ी शान वाला मदीने का वाली

फ़रिश्ते भी मेरी ज़बीं चूमते हैंमैं जब चूम लूँ उनके रोज़े की जाली

बड़ी शान वाला मदीने का वाली

जहां में अनोखा है उनका मदीनाज़माने में है उनकी चौखट निराली

बड़ी शान वाला मदीने का वाली

मिले उनकी रहमत की ख़ैरात सब कोगया कोई भी उनके दर से न खाली

बड़ी शान वाला मदीने का वाली

कहाँ ये हुज़ूरी, कहाँ मैं ज़हूरीमैं अदना से अदना, वो आली से आली

बड़ी शान वाला मदीने का वालीबड़े से बड़ा जिनके दर का सवाली

बड़ी शान वाला मदीने का वाली

केवल उपलब्ध श्रेय दिखाए गए हैं; अनुपलब्ध जानकारी का अनुमान नहीं लगाया गया।